फिक्स डिपॉजिट क्या है ? 

फिक्स डिपॉजिट क्या है ?

नमस्कार दोस्तों कैसे हो आप उम्मीद करते हैं आप अच्छे ही होंगे दोस्तों आज की इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि फिक्स डिपॉजिट क्या है और फिक्स्ड डिपॉजिट कराने के बारे में हम यहां पर आपको पूरी जानकारी विस्तार से बताने वाले हैं। आपने फिक्स डिपॉजिट के बारे में कभी तो सुना ही होगा कि इतने पैसों की फिक्स डिपाजिट कर दो 3 या 5 साल में पैसे डबल हो जाएंगे। अब जब आपके पास पैसे हैं और आप उनका सही जगह पर इस्तेमाल करना चाहते हैं तब आपके मन में यह सवाल आता है। कि फिक्स डिपाजिट क्या है।

फिक्स्ड डिपॉजिट का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं फिक्स डिपाजिट को शॉर्ट कट में कहे तो एफडी क्या है। अब आपके मन में यह सवाल भी चल रहा होगा। कि एफडी पर हमें ब्याज कितना मिलता है और आपके पैसे कितने समय में डबल हो जाएंगे और एफडी के क्या-क्या फायदे तथा क्या क्या नुकसान है। यह सारे सवाल आपके मन में चल रहे होंगे और आपको परेशान कर रहे होंगे तो दोस्तों आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

क्योंकि आज की इस पोस्ट में हम आपको विस्तार से इसी बारे में बताने वाले हैं बस इसके लिए आपको हमारे साथ अंत तक बने रहना है अगर आप हमारे साथ अंत तक सही से बने रहते हैं। तो हम इस बात का दावा करते हैं आप बहुत ही कम समय के अंदर फिक्स्ड डिपॉजिट के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लेंगे। और जान पाएंगे कि फिक्स डिपाजिट क्या है।

इसमें कितना ब्याज इंटरेस्ट होता है तथा कितने समय के अंदर आपके पैसे डबल हो जाएंगे यह सब जानकारी हम आपको इस पोस्ट में देने वाले हैं। हम यहां पर आपको जो भी जानकारी बताएंगे उसे विस्तार से बताने का प्रयास करेंगे ताकि आप हमारी पोस्ट को कम समय में ही समझ सके तो चलिए दोस्तों आगे बढ़ते हैं।

फिक्स डिपाजिट क्या होता है ?

दोस्तों आप लोगों ने खासकर देखा होगा आम आदमी अपने कमाए हुए पैसों में से कुछ न कुछ पैसे सेविंग करके अवश्य रखता है। ताकि वह जरूरत के समय पर अपने पैसों को काम में ला सके बैंक में सेविंग अकाउंट में पैसा जमा करते हैं। तो उसमें हमें काफी कम ब्याज मिलता है ऐसे में बिना रिस्क के अच्छे ब्याज दर के साथ पैसे निवेश करने का सबसे आसान तरीका और फायदेमंद तरीका फिक्स डिपाजिट है। जिसमें आप लोग एक निश्चित समय के लिए निवेश करते हैं जिस पर हम को ब्याज दिया जाता है और उसकी बचत खाते जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज से ज्यादा होती है।

आप फिक्स्ड डिपॉजिट किसी भी बैंक के द्वारा करा सकते हैं भारत में सभी बैंक फिक्स डिपाजिट कराने की सुविधा उपलब्ध कराती हैं। आप इस बात का अंदाजा इस के नाम से ही लगा सकते हैं इसमें पैसा कुछ समय के लिए डाला जाता है अगर आपको समय से पहले पैसे निकलवाने होते हैं तो आप इसे तुड़वा सकते हैं। और आपकी एफडी कितने समय की होती है यह आप पर निर्भर करती है आप अपनी एफबी को शार्ट तथा लॉन्ग दोनों में करवा सकते हैं आपकी एफडी कम से कम 1 हफ्ते और ज्यादा से ज्यादा 10 साल के लिए की जा सकती है।

म्यूचल फंड क्या है और इसमें निवेश कैसे करते हैं ?

दोस्तों हम आपकी जानकारी के लिए बता दे हर एक बैंक में एफडी इंटरेस्ट रेट अलग-अलग होती है जो 6% से लेकर 9% तक सालाना के बीच में होती है। जिस समय आप एफडी करवाएंगे उस समय की ब्याज दर लगाई जाएगी और वही अंत तक आपको मिलेगी चाहे ब्याज दर कम हो या ज्यादा आपसे जो तय की गई है वहीं इंटरेस्ट रेट दी जाएगी। लेकिन आप कितना इंटरेस्ट रेट चाहते हैं यह आप पर निर्भर करता है यानी कि आप कितने समय तक के लिए फंड करवाना चाहते हैं।

जितने समय तक का फंड आप करवाते हैं उतनी ही अधिक ब्याज दर आपको मिलेगी और एफडी इंटरेस्ट रेट सेविंग अकाउंट से जमा राशि से कई ज्यादा अधिक मिलता है। नीचे हमने कुछ पॉपुलर बैंकस के नाम की लिस्ट बनाई है जिनमें आपको एफडी इंटरेस्ट रेट अच्छी मिलेगी आप किस बैंक के द्वारा फंड करवाना चाहते हैं वह आपको हमारी लिस्ट में देख लेना है।

1) स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) : 5.75% – 6.85%

2) पंजाब नेशनल बैंक (PNB) : 5.70% – 6.75%

3) आईसीआईसीआई बैंक (ICICI) : 4.00% – 7.50%

4) HDFC Bank : 3.50% – 7.40%

5) सिंडिकेट बैंक : 4.75% – 6.80%

6) बैंक ऑफ बरोदा : 4.50% – 6.85%

7) एक्सिस बैंक : 3.50% – 7.60%

8) कोटक महिंद्रा बैंक : 3.50% – 7.30%

इनमें से आप किसी भी बैंक में फंड करवा सकते हैं और आप तय कर सकते हैं कि यहां पर आपको कितना इंटरेस्ट रेट मिलेगा। और एफडी पूरी होने पर टोटल कितना ब्याज दिया जाएगा और कितने समय में पैसे डबल हो जाएंगे यह सब पता लगाने के लिए आप इन बैंक की सहायता ले सकते हैं।

एफडी के फायदे क्या है ?

अगर आप एफडी करवाते हैं तो इसका सबसे बड़ा फायदा आपको यह है कि यहां पर आपको एक अच्छा ब्याज दर दिया जाता है। और इस पर कोई भी रिस्क नहीं होती है और आपका पैसा सेफ रहता है मार्केट में चाहे कितने भी उतार-चढ़ाव आए हैं एक निश्चित ब्याज आप को दिया जाता है।

आपने जो पैसा डिपॉजिट में जमा किया है उसे आपको मिलने वाले ब्याज को मंथली ले भी सकते हैं।

अगर आपको किसी वजह से या किसी भी अन्य समस्या की वजह से कोई भी इमरजेंसी आ जाती है तो ऐसे में आप एफडी से लोन भी ले सकते हैं। आपको यहां पर एफडी की तरफ से टोटल 90% भाग का आपको लोन प्राप्त कराया जाता है।

एफडी पर आपको झूठ भी प्राप्त कराई जाती है 80c tax deduction से हमें 150000 तक की FD इतने पर आप से कोई भी टैक्स नहीं लिया जाता है।

अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं तो आप की एफडी करवाने पर आपको अतिरिक्त इंटरेस्ट रेट दिया जाता है जो लगभग हर बैंक द्वारा प्राप्त कराया जाता है। उदाहरण के लिए हम आपको बता दें एसबीआई फंड प्लान में नार्मल सिटीजन को एफडी पर 5.25-6.25% ब्याज दर दीया जाता है। अगर वहीं पर आप सीनियर सिटीजन होते हैं तो उसके मुकाबले में आपको 6-6.75% इंटरेस्ट रेट दिया जाता है।

निष्कर्ष

दोस्तों अमी करते हैं कि आपको आज यह पोस्ट काफी पसंद आई होगी और आप अच्छे से समझ गए होंगे कि फिक्स डिपॉजिट क्या है और इसके क्या क्या फायदे होते हैं, तथा आपको इसके द्वारा कितनी ब्याज दर दी जाती है यह सब जानकारी हमने आपको आज की इस पोस्ट में बताइ है। दोस्तों यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। धन्यवाद।

Leave a Comment